मिस्र (Egypt) के बारे में संपूर्ण जानकारी
मिस्र (Egypt) दुनिया के सबसे प्राचीन रूप से समृद्ध देशों में से एक है। यह अफ्रीका और मध्य पूर्व के संगम पर स्थित है और अपने प्राचीन पिरामिडों, फिरौन राजाओं और नील नदी के लिए प्रसिद्ध है।
मिस्र का परिचय:-
मिस्र का आधिकारिक नाम अरब गणराज्य मिस्र (Arab Republic of Egypt) है। मिस्र की राजधानी काहिरा (Cairo) है। मिस्र की आधिकारिक भाषा अरबी है। मिस्र की मुद्रा मिस्र पाउंड ( EGP ) है। मिस्र का प्रमुख धर्म इस्लाम है। मिस्र के महत्वपूर्ण सहर काहिरा , अलेक्ज़ेंड्रिया और गीजा है।
मिस्र उत्तर - पूर्वी अफ्रीका में स्थित , इसके पश्चिम में लीबिया , दक्षिण में सूडान , उत्तर में भूमध्य सागर और पूर्व में लाल सागर व् इज़राल है। मिस्र की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है। इसका इतिहास लगभग 3100 ईसा पूर्व से शुरू होता है, जब पहले फिरौन (Pharaoh) ने ऊपरी और निचले मिस्र को एकीकृत किया।
इतिहास :-
यह फिरऔन , पिरामिड और चित्रलिपि के लिए जाना जाता है। इसके प्रमुख धरोहरें गीजा के महान पिरामिड , स्फिंक्स , लक्शर और राजाओ की घाटी है।
३३२ ईसा पूर्व में सिकंदर महान ने मिस्र राज्य पर विजय प्राप्त की। बाद में यह रोमन साम्राज्य का हिस्सा बन गया।
१९ वी सदी में अरबो ने मिस्र पर विजय प्राप्त की और इस्लाम व अरबी भाषा प्रमुख बनादी गई। काहिरा एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया।
१८८२ में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। १९५२ में गमाल अब्देल नासर के नेतृत्व में स्वातंत्र्य प्राप्त हुयी। मिस्र एक गणराज्य है और मध्य पूर्व व अफ्रीका में एक प्रमुख शक्ति है।
मिस्र के प्रमुख पर्यटन स्थल:-
1) गीज़ा के पिरामिड (Pyramids of Giza)
- यह मिस्र का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है और इसे लगभग 2600 ईसा पूर्व बनाया गया था।
(2) द ग्रेट स्फिंक्स (The Great Sphinx)
- यह एक विशाल मूर्ति है, जिसमें एक सिंह का शरीर और एक मानव का चेहरा बना हुआ है।
(3) काहिरा संग्रहालय (Cairo Museum)
- इस संग्रहालय में मिस्र की प्राचीन कलाकृतियाँ और तोतनखामेन (Tutankhamun) की प्रसिद्ध सोने की ममी रखी गई हैं।
(4) लक्सर और कर्णक मंदिर (Luxor and Karnak Temple)
- यह स्थल प्राचीन मिस्र की धार्मिक परंपराओं और भव्य स्थापत्य कला को दर्शाते हैं।
(5) नील नदी पर क्रूज़
- पर्यटक नील नदी में बोट क्रूज़ का आनंद लेकर मिस्र की खूबसूरती को करीब से देख सकते है।
मिस्र से जुड़े रोचक तथ्य
गीज़ा का महान पिरामिड दुनिया के सात प्राचीन आश्चर्यों में से एकमात्र बचा हुआ आश्चर्य है।मिस्र की नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है।प्राचीन मिस्री लोग बिल्लियों को पवित्र मानते थे और उन्हें देवता की तरह पूजते थे।मिस्र में कैलेंडर प्रणाली का आविष्कार हुआ, जो 365 दिनों का होता था।स्वेज नहर 1869 में बनाई गई थी और यह एशिया तथा यूरोप के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग है।
निष्कर्ष
मिस्र एक रहस्यमयी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है। इसके प्राचीन पिरामिड, नील नदी, ऐतिहासिक मंदिर और आधुनिक शहर इसे दुनिया के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक बनाते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें